गुमशुदा 23 वर्षीय महिला सकुशल बरामद, बोलबा पुलिस ने परिजनों को सौंपा

शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा: बोलबा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 23 वर्षीय महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की तत्परता से महिला सुरक्षित अपने घर लौट सकी।
जानकारी के अनुसार, बोलबा थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय महिला 27 जून 2026 को बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। मामले में बोलबा थाना में सनहा संख्या-15/26 दिनांक 27 जून 2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की।

पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देश पर महिला की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी और जांच की।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 11 जुलाई 2026 को महिला को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सिमडेगा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के गुम होने या संदिग्ध परिस्थितियों की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
















