1,190 cartons of illicit liquor seized in Hazaribagh; three smugglers arrested before the consignment could be smuggled into Bihar.

हजारीबाग में 1,190 पेटी अवैध शराब जब्त, बिहार तस्करी से पहले तीन तस्कर गिरफ्तार

Share
Link copied
1,190 cartons of illicit liquor seized in Hazaribagh; three smugglers arrested before the consignment could be smuggled into Bihar.
1,190 cartons of illicit liquor seized in Hazaribagh; three smugglers arrested before the consignment could be smuggled into Bihar.

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के रसोईधमना में पुलिस ने बिहार पुलिस की एसआईओजी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर अवैध शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से 1,190 पेटी अवैध शराब से लदे एक ट्रक और एक बिना नंबर की पिकअप (छोटा हाथी) को जब्त किया है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को सूचना मिली थी कि रसोईधमना के रास्ते अवैध शराब की बड़ी खेप बिहार भेजी जाने वाली है। सूचना के आधार पर बरही थाना पुलिस, चौपारण थाना पुलिस और बिहार पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

RKDF
Adv

जांच में ट्रक (एचपी-72डी-7889) से मैकडॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की कुल 1,190 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इसमें 750 एमएल, 350 एमएल और 180 एमएल की बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने शराब से लदे ट्रक के साथ एक बिना नंबर की पिकअप गाड़ी भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ट्रक चालक राकेश कुमार, विशेश्वर साव उर्फ गुलाब साव और सन्नी कुमार के रूप में हुई है। सभी बरही थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अभियान में बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही एवं चौपारण थाना पुलिस तथा बिहार पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।