Major crackdown by the Excise Department in Rajrappa's Sikni village; illicit liquor and beer seized, one person arrested.

रजरप्पा के सिकनी गांव में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब-बीयर जब्त; एक गिरफ्तार

Share
Link copied
Major crackdown by the Excise Department in Rajrappa's Sikni village; illicit liquor and beer seized, one person arrested.
Major crackdown by the Excise Department in Rajrappa’s Sikni village; illicit liquor and beer seized, one person arrested.

रामगढ़: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को रजरप्पा थाना क्षेत्र के सिकनी गांव में छापेमारी कर विभाग की टीम ने 10.850 लीटर अवैध विदेशी शराब और 7.80 लीटर अवैध बीयर बरामद कर जब्त की।

छापेमारी के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

RKDF
Adv

यह कार्रवाई उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार सघन अभियान चलाया जाएगा।

प्रशासन ने लोगों से भी अवैध शराब के कारोबार की सूचना देने की अपील करते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।