रजरप्पा के सिकनी गांव में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब-बीयर जब्त; एक गिरफ्तार

रामगढ़: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को रजरप्पा थाना क्षेत्र के सिकनी गांव में छापेमारी कर विभाग की टीम ने 10.850 लीटर अवैध विदेशी शराब और 7.80 लीटर अवैध बीयर बरामद कर जब्त की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!छापेमारी के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह कार्रवाई उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार सघन अभियान चलाया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से भी अवैध शराब के कारोबार की सूचना देने की अपील करते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
















