Special camps to be held at all urban polling stations in Ranchi on July 20; voters can submit enumeration forms.

रांची के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर 20 जुलाई को विशेष शिविर, मतदाता जमा कर सकेंगे एन्यूमरेशन फॉर्म

Share
Link copied
Special camps to be held at all urban polling stations in Ranchi on July 20; voters can submit enumeration forms.
Special camps to be held at all urban polling stations in Ranchi on July 20; voters can submit enumeration forms.

रांची: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत रांची जिले के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर सोमवार, 20 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में मतदाता एन्यूमरेशन फॉर्म (Enumeration Form) प्राप्त करने और जमा करने की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी शहरी मतदाताओं से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर समय पर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करें और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।

91 प्रतिशत से अधिक फॉर्म का वितरण पूरा

19 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक रांची जिले के कुल 26,74,681 मतदाताओं में से 24,40,740 मतदाताओं (91.25 प्रतिशत) के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण किया जा चुका है। वहीं 14,48,314 फॉर्म (54.15 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है।

RKDF
Adv

उपायुक्त ने सभी ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को शत-प्रतिशत फॉर्म वितरण, शीघ्र संग्रहण और समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मतदाता भरे हुए फॉर्म संबंधित बीएलओ को सौंप सकते हैं या ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं।

तमाड़, सिल्ली और खिजरी में लगभग शत-प्रतिशत वितरण

विधानसभावार प्रगति के अनुसार तमाड़ में 99.75 प्रतिशत, सिल्ली में 99.65 प्रतिशत और खिजरी में 99.27 प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण पूरा हो चुका है। मांडर विधानसभा क्षेत्र में भी 97.97 प्रतिशत फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं।

95.91 प्रतिशत फॉर्म का सत्यापन पूरा

जिले में प्राप्त फॉर्मों का सत्यापन कार्य भी तेजी से जारी है। अब तक 95.91 प्रतिशत फॉर्मों का बीएलओ स्तर पर सत्यापन किया जा चुका है। जिला प्रशासन विशेष शिविर, घर-घर संपर्क अभियान और सतत निगरानी के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष शिविर में भाग लेकर अपने फॉर्म समय पर जमा करें, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।