Ground caves in again in Dhanbad: Several houses in Buttu Babu Bangla Basti reduced to rubble; major tragedy averted.

धनबाद में फिर धंसी जमीन: बुट्टू बाबू बंगला बस्ती के कई मकान मलबे में तब्दील, टला बड़ा हादसा

Ground caves in again in Dhanbad: Several houses in Buttu Babu Bangla Basti reduced to rubble; major tragedy averted.
Ground caves in again in Dhanbad: Several houses in Buttu Babu Bangla Basti reduced to rubble; major tragedy averted.

धनबाद: जिले के रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत बुट्टू बाबू बंगला बस्ती में रविवार को एक बार फिर भू-धसान की घटना सामने आई। लगातार हो रही बारिश के बीच जमीन धंसने से करीब आधा दर्जन मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि प्रभावित क्षेत्र को पहले ही खाली करा लिया गया था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, यह इलाका वर्षों से भूमिगत कोयला खनन के प्रभाव से संवेदनशील बना हुआ है। कुछ माह पूर्व भी इसी बस्ती में बड़े स्तर पर भू-धसान हुआ था, जिसमें कई घर जमीन में समा गए थे। इसके अलावा पास की एक आउटसोर्सिंग खदान में हुए भूस्खलन में छह लोगों की जान चली गई थी। उस हादसे के बाद बीसीसीएल ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की थी।

RKDF
Adv

रविवार को हुई ताजा घटना के बाद पुराने घरों को ढहते देख विस्थापित परिवारों की आंखें नम हो गईं। लोगों का कहना है कि जिन घरों में उन्होंने वर्षों तक जीवन बिताया, उन्हें मलबे में बदलते देखना बेहद पीड़ादायक है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण इलाके में जमीन खिसकने और धंसने का खतरा अभी भी बना हुआ है। लोगों को आशंका है कि बस्ती के समीप स्थित दो मंदिर और नजदीक बह रही कतरी नदी भी भविष्य में भू-धसान की जद में आ सकती है।

ग्रामीणों और विस्थापित परिवारों ने प्रशासन तथा बीसीसीएल प्रबंधन से क्षेत्र की नियमित निगरानी, भू-वैज्ञानिक जांच और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now