Administration cracks down on mining transport in Tamar; 9 Hyva trucks loaded with stone chips seized.

तमाड़ में खनन परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, गिट्टी लदे 9 हाईवा वाहन जब्त

Administration cracks down on mining transport in Tamar; 9 Hyva trucks loaded with stone chips seized.
Administration cracks down on mining transport in Tamar; 9 Hyva trucks loaded with stone chips seized.

रांची: जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर निगरानी के तहत प्रशासन ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। कुरचुडीह क्षेत्र स्थित एक क्रशर प्लांट से गिट्टी लेकर निकल रहे नौ हाईवा वाहनों को जांच के दौरान रोककर जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को तमाड़ थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक टीम ने हाईवे पर विशेष जांच अभियान चलाया था। इस दौरान गिट्टी लदे वाहनों के परिवहन संबंधी दस्तावेज, चालान और अन्य जरूरी कागजात की जांच की गई। प्रारंभिक जांच के बाद सभी वाहनों को विस्तृत सत्यापन के लिए थाना भेज दिया गया।

RKDF
Adv

अधिकारियों ने बताया कि वाहनों के कागजात, खनिज परिवहन की वैधता तथा संबंधित नियमों के अनुपालन की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम जांच में जुटी हुई है।

प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खनिज परिवहन से जुड़े कारोबारियों और वाहन संचालकों के बीच हलचल देखी जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now