Congress protests in Ranchi against Rahul Gandhi's detention, several leaders detained

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में रांची में कांग्रेस का प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

Congress protests in Ranchi against Rahul Gandhi's detention, several leaders detained
Congress protests in Ranchi against Rahul Gandhi’s detention, several leaders detained

रांची: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस हिरासत में लिए जाने और उनके साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को राजधानी रांची में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोक भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री इरफान अंसारी, कांग्रेस नेता बंधु तिर्की, राजेश ठाकुर समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना भेज दिया।

RKDF
Adv

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास बताया। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन सरकार राजनीतिक विरोध को दबाने के लिए दमनात्मक कदम उठा रही है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को हिरासत में लेना राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है, जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

प्रदर्शन के दौरान लोक भवन के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now