झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक और चुनाव पाठशाला आयोजित, SIR-2026 के विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा

रांची/हजारीबाग : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत बुधवार को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर BLO एवं BLA-2 की तीसरी संयुक्त बैठक तथा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के BLA-2, बीएलओ और संबंधित मतदाताओं ने भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के विभिन्न चरणों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने हजारीबाग जिले के कई मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र संख्या 188, 189, 267, 268, 270, 294, 295, 347 एवं 378 में ASDD (Absent, Shifted, Death, Duplicate एवं Refused to Sign) सूची को अंतिम रूप देने, प्राप्त गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं सत्यापन, एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर सुनिश्चित करने तथा गैर-भारतीय नागरिकों से संबंधित प्राप्त सूचनाओं एवं दस्तावेजों पर चर्चा की गई।
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरी तरह सहभागी एवं पारदर्शी प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने सभी बीएलओ, बीएलए-2, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।
बैठक के दौरान बीएलओ द्वारा चिन्हित मतदाताओं से संबंधित सूचनाओं का सत्यापन किया गया तथा बीएलए-2 से प्राप्त सुझावों पर भी विचार किया गया। साथ ही मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर हजारीबाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) आदित्य पांडेय एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

















