Accusation of extortion in the name of Naxalites in Seraikela.

सरायकेला में नक्सली के नाम पर रंगदारी का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा; पुलिस जांच में जुटी

Accusation of extortion in the name of Naxalites in Seraikela.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में नक्सली नेटवर्क को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि धमकी देने वाले वास्तव में किसी नक्सली संगठन से जुड़े हैं या फिर नक्सली का नाम लेकर रंगदारी वसूलने की कोशिश की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RKDF
Adv

जानकारी के अनुसार, चांडिल थाना क्षेत्र के धधकिदीह निवासी व्यवसायी सुफल मुर्मू ने थाना में आवेदन देकर बताया कि 16 जुलाई 2026 की रात करीब 8:33 बजे उनके सहयोगी नरेश कुमार साहू के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को हजारीबाग जेल में बंद कुख्यात इनामी नक्सली महाराज प्रामाणिक बताते हुए हर महीने 20 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। शिकायत में कहा गया है कि बातचीत के दौरान कॉन्फ्रेंस कॉल के माध्यम से अन्य लोगों को भी जोड़ा गया।

हजारीबाग केंद्रीय कारागार में पुलिस प्रशासन का बड़ा एक्शन, एसपी के नेतृत्व में हुई औचक छापेमारी

व्यवसायी ने अपने आवेदन में राजू कुम्हार, कार्तिक प्रमाणिक, राजू किस्कू, नयन सोरेन समेत अन्य लोगों पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नेचिंग , CCTV में कैद हुई वारदात

शिकायत के अनुसार, उन्हें भालूकोचा स्थित होटल यदुवंशी बुलाया गया, जहां कुछ लोगों ने कथित तौर पर हथियार दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश की। सुफल मुर्मू का कहना है कि वह किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। उनका आरोप है कि अगले दिन रास्ते में फिर उन्हें रोककर रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

JPSC 14वीं पीटी परीक्षा विवाद: उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता कि कार्यशैली पर उठे सवाल ?

पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने, संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी जांच कराने के साथ-साथ स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

इस मामले में चांडिल थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के परिवार के सभी सदस्यों को व्यक्तिगत सुरक्षा देना संभव नहीं है, लेकिन शिकायत के अनुरूप आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now