RJD attacks over NEET paper leak; demands resignations from PM Modi and Education Minister Dharmendra Pradhan.

NEET पेपर लीक पर राजद का हमला, पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग

RJD attacks over NEET paper leak; demands resignations from PM Modi and Education Minister Dharmendra Pradhan.
RJD attacks over NEET paper leak; demands resignations from PM Modi and Education Minister Dharmendra Pradhan.

रांची : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने NEET पेपर लीक मामले और शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देशभर में युवा और छात्र अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
Adv

कैलाश यादव ने आरोप लगाया कि छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और इससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी देशभर में आंदोलनरत युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की।

कैलाश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को पेपर लीक के मामलों पर कठोर कार्रवाई करते हुए युवाओं को न्याय दिलाना चाहिए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों का भरोसा फिर से कायम हो सके।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now