Brown sugar gang busted, 6 accused arrested; 7.47 grams of the narcotic substance seized.

ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 7.47 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Share
Link copied
Brown sugar gang busted, 6 accused arrested; 7.47 grams of the narcotic substance seized.
Brown sugar gang busted, 6 accused arrested; 7.47 grams of the narcotic substance seized.

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्त एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 7.47 ग्राम ब्राउन शुगर, छह मोबाइल फोन और 7,470 रुपये नकद बरामद किए हैं।

वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा के पीछे एक अधनिर्मित भवन में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में छापेमारी दल का गठन किया गया।

RKDF
Adv

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से छह युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लगभग 40 पुड़िया ब्राउन शुगर मंगाई थी, जिनमें से कुछ पहले ही बेच दी गई थीं और शेष पुड़िया उनके कब्जे से बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अरबाज अंसारी (25), अली खान (24), मोहम्मद अरबाज (29), मोहम्मद फैजान रजा उर्फ सानू (23), मोहम्मद सोयब खान (28) और सेराजुद्दीन अंसारी (28) शामिल हैं। सभी आरोपी रांची जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। साथ ही, ब्राउन शुगर की आपूर्ति करने वाले मुख्य सप्लायर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।