High-profile theft case solved; ₹17.36 lakh in cash and a Jaguar car recovered; two arrested.

हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा, 17.36 लाख नकद व जगुआर कार बरामद; दो गिरफ्तार

High-profile theft case solved; ₹17.36 lakh in cash and a Jaguar car recovered; two arrested.
High-profile theft case solved; ₹17.36 lakh in cash and a Jaguar car recovered; two arrested.

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में 9 जुलाई को हुई हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने चोरी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह की पहचान करते हुए 17 लाख 36 हजार 200 रुपये नकद, सोने के आभूषण और चोरी में प्रयुक्त एक जगुआर कार बरामद की है। वहीं, दो आरोपियों की पत्नियों को गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अशोक नगर निवासी निशित केसरी और अखिलेश पांडेय के घर हुई चोरी के मामले में अरगोड़ा थाना कांड संख्या-172/26 दर्ज किया गया था। घटना के उद्भेदन के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन में वरीय पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में विशेष एसआईटी का गठन किया गया।

एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपियों की पहचान की और विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कोलकाता से चोरी में इस्तेमाल की गई ब्लू रंग की जगुआर कार (UP78EM0101) बरामद की गई। साथ ही चोरी के कुछ सोने के गहने और 17.36 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधी मो. इरफान उर्फ उजाले उर्फ बाबा उर्फ आर्यन, अफरोज उर्फ समीर उर्फ समीम और नवीन शर्मा शामिल हैं। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

RKDF
Adv

पुलिस ने मो. इरफान की पत्नी गुलशन प्रवीण (सीतामढ़ी, बिहार) और मो. अफरोज की पत्नी शकीला उर्फ लाडली (बवाना, दिल्ली) को गिरफ्तार किया है। दोनों के घरों से चोरी के गहने और नकदी बरामद की गई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि मो. इरफान देश के कई राज्यों और शहरों, जिनमें कानपुर, आगरा, दिल्ली, गाजियाबाद, गोवा, बेंगलुरु, सूरत, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, पुणे, केरल, सीतामढ़ी और जालंधर शामिल हैं, में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में लगभग 80 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now