High-profile theft case in Ranchi solved; gold and diamond jewellery worth ₹65 lakh recovered from Muzaffarpur.

रांची में हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा, मुजफ्फरपुर से 65 लाख के सोने-हीरे के आभूषण बरामद

Share
Link copied
High-profile theft case in Ranchi solved; gold and diamond jewellery worth ₹65 lakh recovered from Muzaffarpur.
High-profile theft case in Ranchi solved; gold and diamond jewellery worth ₹65 lakh recovered from Muzaffarpur.

रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में हुई चर्चित चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर बिहार के मुजफ्फरपुर से करीब 400 ग्राम सोने एवं मोती के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 65 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई को अशोक नगर निवासी निशित केसरी एवं अखिलेश पांडेय के घर में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में अरगोड़ा थाना में कांड संख्या-172/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

RKDF
Adv

एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए पहले ही घटना में प्रयुक्त जगुआर कार (UP78EM0101), चोरी के कुछ सोने के आभूषण और 17.36 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी समीर खान उर्फ कबीर खान को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित उसके ससुराल, विजय स्टोर गली, वार्ड संख्या-40 में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने करीब 400 ग्राम सोने एवं मोती के आभूषण बरामद किए।

रांची पुलिस के अनुसार, इस कांड में अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति बरामद की जा चुकी है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों एवं चोरी के सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।