20201209 201634

गैंगरेप के 5 आरोपी गिरफ्तार, 8 दिन पूर्व मेले से लौट रही नाबालिग के साथ किया था सामूहिक दुष्कर्म.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खूंटी : 30 नवंबर को कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे के मोडमा में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो नाबालिग है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन किया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी, बाइक और अभियुक्त द्वारा पहने गए जैकेट को बरामद किया है।

गौरतलब है कि कर्रा में 30 नवंबर की रात मेला देखकर घर लौट रही 14 साल की छात्रा से पांच लड़कों ने गैंग रेप किया था। पीड़िता की शिकायत पर कर्रा थाने में आरोपियों के खिलाफ पाॅक्साे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। छात्रा ने पुलिस काे बताया था कि 30 नवंबर की रात करीब 8 बजे वह दाे दाेस्ताें के साथ मेला देखकर लाैट रही थी तभी रास्ते में दाे बाइक पर सवार पांच लड़के आए और उसके दाेस्ताें काे मारपीट कर भगा दिया और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए. वहां पांचाें ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आराेपी उसे छाेड़कर भाग गए। छात्रा ने बताया कि वह रातभर जंगल में पड़ी रही। सुबह छात्रा के परिजनों काे घटना की जानकारी मिली थी।

Share via
Share via