शिक्षक से फिरौती मांगने वाला आरोपी गया जेल.
सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा बानो स्कुल शिक्षक से तीस हजार फिरौती मांग करने का आरोपी राजकुमार सिंह को पुलिस ने भेजा गया जेल। घटना के बारे में बानो थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि बानो के स्कुल शिक्षक के घर पर राजकुमार ने विगत सोमवार को एक लेटर रखकर तीस हजार रूपये की फिरौती मांगी थी। लेटर में उसने शिक्षक को जान से मारने की धमकी देते हुए लिखा था कि आठ दिसंबर को पबुडा में निर्माणाधीन सड़क में पुलिया के नीचे तीस हजार रख देने को कहा था। नहीं तो उसने शिक्षक को जान से मारने की धमकी दी थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि इससे 4-5 दिन पूर्व भी आरोपी ने इस शिक्षक से बीस हजार की डिमांड की थी। उस वक्त शिक्षक पुलिस को इत्तला किए बिना दो हजार दे दिया। फिर से तीस हजार के फिरौती मांग कि गयी तो शिक्षक पुलिस के पास इसकी लिखित शिकायत किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड संख्या 72/20 के तहत फिरौती का मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए। थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल जिसमें मणीभुषण पासवान, चंदन कुमार, नरेश मरांडी सहित सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने फिरौती डिमान्ड के तय समय पर रेकी करते हुए आरोपी राजकुमार को धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद पता चला कि यह पूर्व में भी इसी तरह एक दुसरे शिक्षक से बीस हजार फिरौती ले चुका है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

















