Allegations of irregularities in the payment of health workers' salaries; tribal leader Dilip Tirkey has demanded an inquiry.

स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन भुगतान में अनियमितता का आरोप, आदिवासी नेता दिलीप तिर्की ने जांच की मांग उठाई

Allegations of irregularities in the payment of health workers' salaries; tribal leader Dilip Tirkey has demanded an inquiry.
Allegations of irregularities in the payment of health workers’ salaries; tribal leader Dilip Tirkey has demanded an inquiry.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: सदर अस्पताल सिमडेगा में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन भुगतान में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आदिवासी नेता दिलीप तिर्की ने सोमवार को सिविल सर्जन से मुलाकात कर जीएनएम, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन भुगतान में गंभीर गड़बड़ियों का आरोप लगाया।

दिलीप तिर्की ने कहा कि जिले में चिकित्सकों की कमी के बीच आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत नर्सें और अन्य स्वास्थ्यकर्मी स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें उनके कार्य के अनुरूप उचित वेतन नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कि सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनी को निर्धारित राशि का भुगतान किया जाता है, जबकि कर्मचारियों को अपेक्षाकृत कम वेतन दिया जा रहा है। साथ ही, कई कर्मियों का वेतन समय पर नहीं मिलने और भुगतान में कटौती किए जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं।

RKDF
Adv

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी स्वास्थ्यकर्मी को अपनी बात रखने पर प्रताड़ित किया गया या नौकरी से हटाने का प्रयास किया गया, तो इस मुद्दे को लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत आवेदन किया गया है और दस्तावेज प्राप्त होने के बाद आवश्यकता पड़ने पर उच्च न्यायालय का रुख भी किया जा सकता है।

इस संबंध में सिविल सर्जन ने शिकायत को गंभीर बताते हुए मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। दिलीप तिर्की ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की है कि वे मामले से संबंधित जानकारी साझा करें। उनका कहना है कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now