Khunti crime story

खूंटी में बकरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो अन्य अस्पताल में भर्ती

Khunti crime story

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में बकरी चोरी के संदेह में ग्रामीणों द्वारा की गई कथित पिटाई एक युवक की जान ले गई। मुरहू थाना क्षेत्र के रूमुतकेल पंचायत स्थित बिंदादिरी गांव में हुई इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई थीं। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

मृतक की पहचान गुमला जिले के सिसई निवासी दिलदार अंसारी (30) के रूप में हुई है। वहीं, घायल फिरोज अंसारी और निजाम चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

RKDF
Adv

पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात एक कार से चार लोग गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों को उन पर बकरी चोरी का संदेह हुआ। इसी बीच तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। आरोप है कि पकड़े गए तीनों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

गुमला: 12 दिनों से लापता युवक का कुएं से मिला सड़ा-गला शव, हत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

सोमवार को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान दिलदार अंसारी ने दम तोड़ दिया। बाकी दोनों घायलों का उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिलदार अंसारी का नाम करीब एक वर्ष पहले भी इसी गांव में बकरी चोरी के प्रयास के एक मामले में सामने आया था। उस समय ग्रामीणों ने कथित तौर पर जुर्माना लेकर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इस बार दोबारा गांव में दिखाई देने पर कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई।

धनबाद में ED की बड़ी रेड: कोयला कारोबारियों के 16 ठिकानों पर छापेमारी, एलबी सिंह के करीबी भी जांच के घेरे में

खूंटी के एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि मामले में मुरहू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now