Dhanbad ed raid in cole taskar

धनबाद में ED की बड़ी कार्रवाई: कोयला कारोबारी के एक घर में सीढ़ी लगाकर घुसी टीम

Dhanbad ed raid in cole taskar

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: झारखंड के चर्चित अवैध कोयला खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद में कोयला कारोबारियों और उनके सहयोगियों के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। कार्रवाई का दायरा कोयला कारोबारी एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव समेत कई अन्य लोगों से जुड़े परिसरों तक फैला हुआ है।

खूंटी में बकरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो अन्य अस्पताल में भर्ती

ईडी की करीब 25 अलग-अलग टीमें एक साथ विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान में जुटी हैं। छापेमारी के दौरान कुछ जगहों पर दिलचस्प और तनावपूर्ण स्थिति भी देखने को मिली। कोयला कारोबारी रंजीत सिंह के आवास में टीम मुख्य प्रवेश से अंदर नहीं जा सकी तो अधिकारियों ने सीढ़ी लगाकर घर में प्रवेश किया। वहीं हरेंद्र सिंह के घर पर कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने विरोध जताया, जिससे कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

अवैध खनन और संपत्ति की जांच

सूत्रों के अनुसार, ईडी की जांच अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े आर्थिक अपराधों पर केंद्रित है। एजेंसी ने इस पूरे मामले में चार अलग-अलग एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (ECIR) दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच एजेंसी को संदेह है कि एलबी सिंह और उनके सहयोगियों ने अवैध कोयला कारोबार के जरिए बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है। छापेमारी के दौरान दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

इससे पहले 21 नवंबर 2025 को भी ईडी ने एलबी सिंह और उनके सहयोगियों के धनबाद एवं दुमका स्थित करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस कार्रवाई में एजेंसी को 150 से अधिक जमीन के दस्तावेज और 2.20 करोड़ नकद बरामद हुए थे। साथ ही अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े कई अहम साक्ष्य भी मिले थे।

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और तलाशी पूरी होने के बाद एजेंसी की ओर से बरामदगी तथा आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now