Major success for Jharkhand Police: 16 Maoists, including Santosh (who carried a reward of ₹15 lakh), surrender.

झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता: 15 लाख के इनामी संतोष समेत 16 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Major success for Jharkhand Police: 16 Maoists, including Santosh (who carried a reward of ₹15 lakh), surrender.
Major success for Jharkhand Police: 16 Maoists, including Santosh (who carried a reward of ₹15 lakh), surrender.

रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच राज्य पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय 16 माओवादियों ने सोमवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वालों में कई बड़े और इनामी नक्सली शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में एक रीजनल कमेटी सदस्य (RCM), तीन जोनल कमेटी सदस्य (ZCM), तीन सब-जोनल कमेटी सदस्य (SZCM), छह एरिया कमेटी सदस्य (ACM) और तीन कैडर शामिल हैं।

सरेंडर करने वालों में 15 लाख रुपये के इनामी रीजनल कमेटी सदस्य संतोष उर्फ बासुदेव दा उर्फ गांधी, 10 लाख रुपये के इनामी चंदन लोहरा तथा 5-5 लाख रुपये के इनामी अनिल तुरी और सुखलाल बिरजिया प्रमुख हैं। इन सभी पर लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप थे।

RKDF
Adv

झारखंड पुलिस ने बताया कि राज्य में लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों, सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में उग्रवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 21 मई को भी 25 माओवादियों और जेजेएमपी (JJMP) के दो उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। लगातार हो रहे आत्मसमर्पण को झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now