JPSC Exam Irregularity Case: CID begins questioning former Chairman L. Khiangte.

JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते से CID की पूछताछ

JPSC Exam Irregularity Case: CID begins questioning former Chairman L. Khiangte.
JPSC Exam Irregularity Case: CID begins questioning former Chairman L. Khiangte.

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। इसी कड़ी में JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते मंगलवार को CID कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे मामले में पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, CID ने एल. ख्यांग्ते को पूर्व में नोटिस जारी कर 28 जुलाई को उपस्थित होने का निर्देश दिया था। नोटिस के अनुपालन में वे मंगलवार को CID दफ्तर पहुंचे। जांच एजेंसी उनसे 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब कर रही है।

RKDF
Adv

गौरतलब है कि इससे पहले CID की टीम ने पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते के सरकारी आवास और JPSC कार्यालय में छापेमारी की थी। इस दौरान जांच अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए थे, जिनकी जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान प्राप्त तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। JPSC भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर राज्यभर में लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं, जिसके बाद इस मामले की जांच CID को सौंपी गई थी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now