Preparations for the Shravani Mela at Ketunga Dham are complete; lakhs of devotees are expected to arrive.

केतुंगा धाम में श्रावणी मेले की तैयारी पूरी, लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Preparations for the Shravani Mela at Ketunga Dham are complete; lakhs of devotees are expected to arrive.
Preparations for the Shravani Mela at Ketunga Dham are complete; lakhs of devotees are expected to arrive.

शंभू कुमार सिंह 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: बानो प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल केतुंगा धाम में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए न्यास समिति और मानव धर्म रक्षक संघ की बैठक अध्यक्ष शुक्रा केरकेट्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Deoghar
Advertisement

बैठक में मंदिर परिसर और पहुंच मार्ग की साफ-सफाई की जिम्मेदारी संतु सिंह को सौंपी गई। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। पार्किंग की व्यवस्था मंदिर परिसर के बाहर की जाएगी।

Kashmir
advertisement

भीड़ प्रबंधन के मद्देनजर मंदिर के भीतर अगरबत्ती जलाने और नारियल फोड़ने पर रोक रहेगी। इसके लिए अलग से निर्धारित स्थान बनाए जाएंगे। वहीं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए शीघ्र दर्शन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

मेले के दौरान साउंड और लाइट की व्यवस्था की जिम्मेदारी रोहित साहू को दी गई है, जबकि प्रसाद वितरण का कार्य श्याम शिखर सोनी संभालेंगे। मेले के सफल संचालन की जिम्मेदारी महासचिव ओमप्रकाश साहू को सौंपी गई है।

RKDF
advertisement

आयोजकों ने बताया कि अंतिम सोमवारी से पूर्व केतुंगा धाम में भव्य भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। समिति का अनुमान है कि इस वर्ष श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालु केतुंगा धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगे। बैठक में न्यास समिति और मानव धर्म रक्षक संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे।