सिमडेगा जिले में धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का दौरा: डीसी कंचन सिंह ने की पूजा-अर्चना, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

सिमडेगा जिले में धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का दौरा: डीसी कंचन सिंह ने की पूजा-अर्चना, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा की डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कंचन सिंह ने जिले के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कर पूजा-अर्चना की और जिले वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। डीसी सिंह परिवार सहित कोलेबिरा स्थित प्रसिद्ध शक्ति स्थल बाघचंडी और बानो प्रखंड के प्राचीन केतुंगा शिव धाम पहुंचीं।

बाघचंडी शक्ति स्थल पर विधि-विधान से माता रानी की पूजा

डीसी कंचन सिंह ने बाघचंडी मंदिर में माता रानी का पूरे विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने वहां मौजूद पुजारियों से बाघचंडी के धार्मिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी ली। पूजा के दौरान उन्होंने जिले के निवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।।इसके बाद डीसी सिंह ने असहाय बुजुर्गों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया। यह कार्य सामाजिक संवेदनशीलता का बेहतरीन उदाहरण रहा।

केतुंगा धाम में भगवान शिव का पूजन एवं प्राकृतिक सौंदर्य का जायजा

इसके पश्चात डीसी सिंह बानो प्रखंड स्थित केतुंगा धाम पहुंचीं, जो त्रेतायुग से जुड़ा प्राचीन शिव धाम है। यहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और जिले में शांति, सुख एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

केतुंगा धाम का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर वे प्रभावित हुईं। ज्ञात हो कि यह धाम ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार, यहां सम्राट अशोक के कालिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म अपनाने से जुड़े कई खंडित शिलालेख एवं बुद्ध प्रतिमाएं मिली हैं। ये साक्ष्य क्षेत्र को बौद्ध काल की भूमि के रूप में प्रमाणित करते हैं, जो पर्यटन की दृष्टि से बहुत संभावनाएं रखता है।

डीसी सिंह ने केतुंगा धाम के विकास से जुड़े कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्थलों का उचित संरक्षण एवं प्रचार से जिले का धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now