Important meeting in Ranchi regarding SIR-2026; instructions issued for the time-bound disposal of claims and objections.

रांची में SIR-2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, दावा-आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Important meeting in Ranchi regarding SIR-2026; instructions issued for the time-bound disposal of claims and objections.
Important meeting in Ranchi regarding SIR-2026; instructions issued for the time-bound disposal of claims and objections.

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची 1से संबंधित दावा एवं आपत्तियों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की।

Deoghar
Advertisement

बैठक में रांची जिले के सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी (EROs), प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी (AEROs) मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाकर मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने कहा कि दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया इस पूरे अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष, पारदर्शी और विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Kashmir vastaralay
Advertisment

बैठक के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का निपटारा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही दावा एवं आपत्तियों के विभिन्न प्रकार, आवश्यक दस्तावेजों के परीक्षण, सत्यापन प्रक्रिया तथा कानूनी एवं प्रक्रियात्मक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

RKDF
advertisement

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ करें, ताकि रांची जिले की मतदाता सूची को अधिकाधिक शुद्ध और अद्यतन बनाया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।