अवैध माइनिंग के रोकथाम हेतु की गई कार्रवाई की हुई समीक्षा.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज 10 दिसंबर 2020 को उपायुक्त, रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (खनन) समिति की बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय ब्लाॅक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण, वन प्रमंडल पदधिकारी रांची, अपर समाहत्र्ता रांची, अनुमण्डल पदाधिकारी रांची सदर, अनुमण्डल पदाधिकारी बुण्डू, जिला खनन पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, झारखंड राज्य प्रदूषण पर्षद रांची, संबंधित अंचलाधिकारी एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी का निदेश दिया।

अवैध माइनिंग के रोकथाम के लिए की गयी कार्रवाई की समीक्षा

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन ने अवैध माइनिंग की रोकथाम के लिए पिछले एक क्वार्टर में की गयी कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंनें सभी अधिकारियों को अवैध खनन सहित ईंट भट्ठों के आसपास प्रदूषण इत्यादि की जांच के सख्त निदेश दिये। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि 44 क्रशरों पर कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है, अनुमति मिलते ही कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त ने बिजली विभाग और सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट को संयुक्त छापेमारी का निदेश दिया, इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी संबंधित थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त छापामारी करें। उपायुक्त ने कहा कि जहां भी अवैध खनन हो रहा है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उपायुक्त ने आरक्षी अधीक्षक, ग्रामीण को कंट्रोल रुम में डेडिकेटेड टीम स्थापित करने का निदेश दिया ताकि संबंधित थाना प्रभारी को अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी के लिए आवश्यकता हो तो यथाशीघ्र टीम उपलब्ध हो पाये। उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी थाना प्रभारी द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता तो संबंधित सीओ लिखित में इसकी जानकारी दें।

उपायुक्त श्री छवि रंजन ने माननीय एनजीटी द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के आलोक में सभी अवैध खनन या लीज खनन क्षेत्र में भी दिशा निर्देशों के अनुपालन की अब तक की गयी जांच की भी समीक्षा की।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now