चार करोड़ गबन के राशि के मामले में दो गिरफ्तार.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : विगत 18 दिसंबर 2019 को सदर थाना क्षेत्र के एस आई एस कैश सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बैंक के एटीएम में जमा करने वाले चार करोड़ सात लाख 53 हजार रुपया को धोखाधड़ी कर गबन करने का मामला सदर थाना में दर्ज हुआ था। इस मामले में राजकुमार श्रीवास्तव और प्रभाष कुमार को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से 92 लाख 96 हजार ₹500 नगद बरामद किया गया है। साथ ही इनके पास से दो मोबाइल व अन्य कागजात भी जब्त की गई है। सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि 18 दिसंबर 2019 को चार करोड़ सात लाख 53 हजार की राशि एटीएम में जमा करने के लिए गए थे लेकिन इन लोगों ने एटीएम में पैसा नहीं जमा किया। जिस के संबंध में कंचन ओझा ने लिखित मामला सदर थाना में दर्ज करवाया था।

इस कांड में संलिप्त मुख्य अभियुक्त विपिन कुमार और सुभाष रजक तथा दो अप्राथमिकी अभियुक्त राजेश नेता एवं सुरेश प्रसाद मेहता को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इन लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस दिल्ली, पटना ,सुपौल ,सहरसा ,मधेपुर में लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में रांची जिला के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत सेक्टर 2 में 45 लाख रुपया बरामद किया गया और अनुसंधान में आए तथ्यों के आधार पर बिहार राज्य के मधेपुरा जिला से 47,96000 ₹500 बरामद किया गया। कांड में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों द्वारा कांड में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी है। इनके संबंध में अनुसंधान जारी है। इस कांड में अब तक पुलिस को तीन करोड़ पचास लाख से अधिक राशि बरामद हो चुकी है। पुलिस यह जानकारी प्राप्त कर रही है कि इन लोगों के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल है, जो इतने बड़े घटना को अंजाम दिया था। इस छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी व्यंकटेश लगातार प्रयासरत थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow