कोडरमा गैस कटर से एसबीआई के एटीएम को काट उड़ा लिया एटीएम से लाखों का कैश

कोडरमा गैस कटर से एसबीआई के एटीएम को काट उड़ा लिया एटीएम से लाखों का कैश

Share
Link copied

कोडरमा गैस कटर से एसबीआई के एटीएम को काट उड़ा लिया एटीएम से लाखों का कैश

कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र स्तिथ थाम में बीती रात अपराधियों ने एसबीआई के एटीएम पर हाथ साफ किया। अपराधियों ने गैस कटर से एसबीआई के एटीएम को काट दिया और एटीएम में रखे कैश अपने साथ लेते गए। जानकारी के मुताबिक कल एटीएम में कैश डाला गया था। फिलहाल चंदवारा पुलिस घटना स्थल पर पहुँची हैं और मामले की तहकीकात में जुट गई हैं।

पुलिस बैंक के नजदीक लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हैं साथ ही कोडरमा पुलिस की टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुँच रही हैं।मिली जानकारी के चंदवारा में घटना को अंजाम देने के बाद हजारीबाग जिले बरही थाना क्षेत्र के बरसौत में भी अपराधियों ने इसी तरह एटीएम काटकर कैश ले भागे। एटीएम में सेंधमारी से पहले उसके बाहर लगे एक सीसीटीवी पर काले रंग का स्प्रे भी किया। जबकि दूसरे सीसीटीवी में एक काले रंग के स्कॉर्पियो से कुछ अपराधियों के आने और जाने की वारदात भी रिकॉर्ड हुई है।

बरही एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि थाम स्थित एटीएम से 9 लाख 99 हजार 500 और बरही के बरसोत के एटीएम से 6 लाख 17 हजार रुपये लूट कर ले गए। उन्होंने ने बताया कि कोडरमा और हजारीबाग पुलिस संयुक्त रूप से टीम बनाकर मामले की जांच कर रही है। एसडीपीओ के मुताबिक दोनो जगह एक ही तरह से एक ही गिरोह ने घटना को अंजाम दिया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow