सरहुल मनेगा और बढ़िया से मनेगा- हेमंत सोरेन फ्लाई ओवर के रैंप पर उठे विवाद पर बोले मुख्यमंत्री

सरहुल मनेगा और बढ़िया से मनेगा- हेमंत सोरेन फ्लाई ओवर के रैंप पर उठे विवाद पर बोले मुख्यमंत्री

Share
Link copied

सरहुल मनेगा और बढ़िया से मनेगा- हेमंत सोरेन फ्लाई ओवर रैंप को लेकर उठे विवाद पर बोले मुख्यमंत्री

बजट सत्र के दौरान सिरमटोली सरना स्थल आंदोलन का मामला जोरशोर से उठा. विपक्ष के  विधायक सीपी सिंह ने सिरमटोली सरना स्थल को लेकर हो रहे आंदोलन का जिक्र किया.  CP singh ने कहा फ्लाईओवर के रैंप की वजह से सरहुल शोभायात्रा पर पड़ने वाले असर को देखते हुए आंदोलन हो रहा है.  सदन में सीएम खुद मौजूद हैं, लिहाजा, उन्हें इस मामले का पटाक्षेप करना चाहिए ताकि लोग खुशी-खुशी सरहुल का त्योहार मना सकें.

गौरतलब है की सोमवार को केंद्रीय सरना स्थल सिरोमटोली बचाव मोर्चा के बैनर तले सीएम समेत विधायकों का पुतला फूंका गया था. इस पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अलग-अलग सामाजिक संगठनों के माध्यम से उन्हें पूरे विषय की जानकारी मिली है. सभी संगठनों को आश्वस्त किया गया है कि उनको चिंता करने की जरुरत नहीं है. सरहुल मनेगा और बढ़िया से मनेगा. आपको बता दें कि सरना स्थल के पास सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर के रैंप की वजह से पूजा स्थल की गतिविधि प्रभावित होने की आशंका जताते हुए आंदोलन हो रहा है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow