मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले में आएगा नया मेहमान जानिए कौन है वो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले में आएगा नया मेहमान जानिए कौन है वो
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब चलेंगे सुरक्षा से लैस लैंड क्रूजर 300 से
झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले में जल्द ही एक नई गाड़ी की इंट्री होने वाली है। यह नई गाड़ी टोयोटा कंपनी की लैंड क्रूजर 300 GR स्पोर्ट है। जानकरी के हिसाब से इसकी प्रशासनिक स्वीकृति हो चुकी है। इस गाड़ी की कीमत दो करोड़ 80 लाख रूपये अनुमानित है। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अनुमोदन भी प्राप्त हो चूका है।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कारों के शौक़ीन है …कई बार उन्हें खुद से वाहन चलाते हुए भी देखा जा सकता है। धोनी की तरह हेमंत सोरेन के पास कई गाड़ियां हैं।
2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन के अपने हलफनामे के अनुसार उनके पास
टाटा सफारी (मॉडल 2017)
हैचबैक कार
पत्नी कल्पना सोरेन के नाम
मारुति सियाज
जबकि सरकारी गाड़ियों में
बीएमडब्ल्यू
कैम्ब्री
फॉर्चूनर
जैसी गाड़ियां है
फ़िलहाल जो टोयोटा लैंड क्रूजर 300 GR स्पोर्ट आने वाली है वह पूरी तरह से सुरक्षा मानकों को देखते हुए खरीदा जा रहा है बात करें इसकी सेफ्टी फीचर की तो टोयोटा लैंड क्रूजर 300 जीआर स्पोर्ट (Toyota Land Cruiser GR Sport 300) एक प्रीमियम ऑफ-रोड एसयूवी है, जो अपनी मजबूत बनावट, शानदार परफॉर्मेंस और लग्जरी फीचर्स के लिए जानी जाती है। यह वाहन टोयोटा की लैंड क्रूजर 300 सीरीज का एक स्पोर्टी और ऑफ-रोड केंद्रित वेरिएंट है, जिसमें कई आधुनिक तकनीकऔर सुविधाएं हैं।
यह गाड़ी मल्टी-टेरेन सेलेक्ट (MTS) यानि रेत, कीचड़, चट्टानमें भी चल सकती है ।
डिफरेंशियल लॉक: फ्रंट और रियर डिफरेंशियल लॉक, जो कठिन रास्तों पर बेहतर ट्रैक्शन प्रदान करते हैं।
10 एयरबैग्स वाली यह गाड़ी ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) ,एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल , लेन डिपार्चर अलर्ट और लेन कीपिंग ,असिस्ट ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर , रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट , 360-डिग्री कैमरा , व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC) जैसे फ़ीचरो से युक्त कठिन परिस्थितियों में स्थिरता बनाए रखता है। वहीँ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) टायरों की स्थिति पर नज़र रखता है। वेडिंग डेप्थ से युक्त यह गाड़ी 700 मिमी तक पानी में चलने की क्षमता रखता है. टोयोटा लैंड क्रूजर 300 जीआर स्पोर्ट (Land Cruiser GR Sport 300) की पूरी जानकारी सार्वजनिक रूप से हमेशा उपलब्ध नहीं होती, क्योंकि यह देश के बड़े नेताओ की पसंद होती है। गाड़ियों का ब्योरा अक्सर गोपनीय रखा जाता है।
जानकारी के मुताबिक लैंड क्रूजर 300 GR स्पोर्ट पहली गाड़ी होगी जो भारत के किसी राज्य के CM के काफिले में शामिल होगी। वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में लैंड क्रूजर का 200 सीरीज की गाड़ियां मौजूद है….. उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे के काफिलों में भी लैंड क्रूजर के वेरिएंट्स 200 सीरीज हैं। वहीँ नितिन गडकरी , राजनाथ सिंह, के काफिलों में भी लैंड क्रूजर के मॉडल देखे गए हैं …..

















