Aftab, undergoing treatment in Kolkata, passes away.

कोलकाता में इलाजरत आफताब की मौत, बर्मामाइंस थाना का घेराव

बर्मामाइंस थाना का घेराव; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

नीरज तिवारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जमशेदपुर: बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती निवासी एमडी आफताब ने कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुछ दिन पहले गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए आफताब का पहले जमशेदपुर में इलाज चल रहा था, लेकिन हालत लगातार नाजुक बनी रहने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए कोलकाता रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Deoghar
Advertisement

आफताब की मौत की खबर मिलते ही बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई। गम के माहौल के बीच लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश भी देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन बर्मामाइंस थाना पहुंच गए और थाना परिसर का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Kashmir
advertisement

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना के दोषियों के खिलाफ अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

RKDF
advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस के आश्वासन के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।

सिमडेगा : बारिश में टापू बन जाता है टोंगरी टोली, पुल नहीं होने से तीन महीने तक ठप पड़ जाती है बच्चों की पढ़ाई

एहतियात के तौर पर बर्मामाइंस थाना और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

JPSC परीक्षा अनियमितता: CID की बड़ी कार्रवाई,जांच के दायरे में कई प्रतियोगी परीक्षाएं

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, एमडी आफताब के निधन से पूरे इलाके में मातम का माहौल है और स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई तथा न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now