Horrific road accident on the Jhansi-Kanpur highway; Atiq Ahmed's son, Aban Ahmed, killed.

झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत

Share
Link copied
Horrific road accident on the Jhansi-Kanpur highway; Atiq Ahmed's son, Aban Ahmed, killed.
Horrific road accident on the Jhansi-Kanpur highway; Atiq Ahmed’s son, Aban Ahmed, killed.

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में उसके एक साथी ने भी दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Deoghar
Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने आया था। मुलाकात के बाद सभी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पूंछ थाना क्षेत्र के पास कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल मोठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अबान अहमद और उसके एक साथी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन अन्य युवकों को बेहतर इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

RKDF
advertisement

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Kashmir
advertisement

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।