Three missing children safely recovered in Khalari; accused arrested.

खलारी में तीन लापता बच्चे सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
Three missing children safely recovered in Khalari; accused arrested.
Three missing children safely recovered in Khalari; accused arrested.

रांची: रांची पुलिस ने खलारी थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन बच्चों को महज दो दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। यह जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रांची की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

Deoghar
Advertisement

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को खलारी थाना क्षेत्र से तीन बच्चों के लापता होने की लिखित शिकायत मिलने के बाद थाना कांड संख्या 45/2026 दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक, खलारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर तलाश की और 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। इसी क्रम में गढ़वा रोड हेदरनगर रेलवे जंक्शन (रेहला) से तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

Drishti 02
Advertisement

पूछताछ में आरोपी की पहचान रंजीत सिंह, पिता अशरोश सिंह, ग्राम बरेवा, थाना हेदरनगर, जिला पलामू के रूप में हुई। आरोपी ने बच्चों को खलारी स्टेशन से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Drishti 01
Advertisement

बरामद बच्चों में 11 वर्षीय शिवा कुमार, 8 वर्षीय मंगल कुमार और 7 वर्षीय मेधा कुमारी शामिल हैं। कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक खलारी सहित खलारी थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।