Ankit Pandey, a henchman of the Prince Khan gang, sustains a leg injury; wounded in a 'half-encounter'.

प्रिंस खान गिरोह के गुर्गे अंकित पांडेय के पैर में लगी चोट; हॉफ एनकाउंटर में घायल

Share
Link copied
Ankit Pandey, a henchman of the Prince Khan gang, sustains a leg injury; wounded in a 'half-encounter'.
Ankit Pandey, a henchman of the Prince Khan gang, sustains a leg injury; wounded in a ‘half-encounter’.

हजारीबाग: बड़कागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गैंगस्टर प्रिंस खान के कथित गुर्गे अंकित कुमार पांडेय पुलिस की गोली से घायल हो गए। पुलिस ने इसे आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई बताया है।

Deoghar
Advertisement

घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराडीह के पास लंबे समय से बंद पड़े गैस प्लांट के पास हुई। पुलिस के अनुसार, अंकित कुमार पांडेय (पिता अरुण कुमार पांडेय, निवासी पिपराडीह) को 25 जुलाई को 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर दो हाईवा गाड़ियों पर हुई गोलीबारी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। इस मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या-133/26 दर्ज है।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल फोन की जांच में टेलीग्राम ऐप के जरिए गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह (K.S.S.) के सदस्यों से चैट करने के सबूत मिले। अंकित ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि प्रिंस खान के निर्देश पर ही 25 जुलाई की रात गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था और गिरोह के नाम से धमकी भरे पर्चे छोड़े गए थे। उसने यह भी बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार और बम पिपराडीह के पास बंद गैस प्लांट में छिपाकर रखे गए हैं।

Drishti 02
Advertisement

उसकी निशानदेही पर जब पुलिस टीम हथियार बरामद करने पहुंची, तो अंकित ने अचानक एक पुलिस जवान को धक्का दिया और बरामद देसी पिस्तौल से पुलिस बल पर गोली चला दी। इसके बाद वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अंकित के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

Drishti 01
Advertisement

घायल अंकित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल, 7.62 एमएम का एक खोखा, एक मिसफायर गोली, एक जिंदा गोली, एक देसी बम और चार हस्तलिखित धमकी भरे पर्चे बरामद किए हैं।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।