मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक एवं प्रतिष्ठापन समारोह में लिया हिस्सा

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को डॉ. कामिल बुल्के पथ (पुरुलिया रोड), रांची स्थित आर्चबिशप हाउस में आयोजित रांची महाधर्मप्रांत के नवनियुक्त सहायक बिशप श्रद्धेय आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक एवं प्रतिष्ठापन समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धेय आनंद डेविड खाल्खो को नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए समाज और मानव सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए शुभेच्छा व्यक्त की।


समारोह में धार्मिक विधि-विधान के साथ नवनियुक्त सहायक बिशप का अभिषेक एवं प्रतिष्ठापन किया गया। कार्यक्रम में आर्चबिशप विंसेंट आइंद, फादर अजित कुमार खेस सहित अन्य धर्मगुरु, गणमान्य अतिथि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री की मौजूदगी से समारोह में विशेष गरिमा देखने को मिली। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त सहायक बिशप को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।



















