JPSC-JSSC Dispute: BJYM supports the August 10 Assembly gherao; Shashank Raj says they will stand with the students with full force.

JPSC-JSSC विवाद: 10 अगस्त के विधानसभा घेराव को भाजयुमो का समर्थन, शशांक राज बोले- छात्रों के साथ पूरी ताकत से खड़े होंगे

Share
Link copied
JPSC-JSSC Dispute: BJYM supports the August 10 Assembly gherao; Shashank Raj says they will stand with the students with full force.
JPSC-JSSC Dispute: BJYM supports the August 10 Assembly gherao; Shashank Raj says they will stand with the students with full force.

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं एवं घोटाले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव में संगठन छात्रों के साथ पूरी ताकत से उतरेगा।

Deoghar
Advertisement

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित होटल गंगा रेजीडेंसी में आयोजित प्रेसवार्ता में शशांक राज ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रोजगार युवाओं का अधिकार है, किसी सरकार की कृपा नहीं। JPSC और JSSC की नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर उठ रहे सवालों का सरकार को पारदर्शी तरीके से जवाब देना चाहिए।

Drishti 04
Advertisement

CID जांच को बताया आई-वॉश

शशांक राज ने JPSC मामले में चल रही CID जांच और चेयरमैन के इस्तीफे को महज आई-वॉश और राजनीतिक स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच चाहिए, ताकि वास्तविकता सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

Drishti 03
Advertisement

उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बारिश और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन सरकार की कार्यशैली और युवाओं के प्रति उसकी गंभीरता पर सवाल खड़ा करता है।

Drishti 02
Advertisement

10 अगस्त को विधानसभा घेराव में साथ देगा भाजयुमो

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि संगठन छात्रों के आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त के विधानसभा घेराव में भाजयुमो कार्यकर्ता छात्रों के कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से JPSC और JSSC नियुक्तियों में लगे तमाम आरोपों की CBI जांच कराने की मांग की। शशांक राज ने कहा कि स्वतंत्र जांच एजेंसी के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Drishti 01
Advertisement

पैसे के लेन-देन के आरोपों की जांच की मांग

शशांक राज ने अभय तिवारी द्वारा कथित तौर पर पैसे के बंदरबांट की बात स्वीकार किए जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में नीचे से ऊपर तक पैसे के लेन-देन या बंदरबांट की पुष्टि होती है, तो इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने लाने की मांग की।

Kashmir
advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार झारखंड के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे। यदि सरकार वास्तव में पारदर्शिता और युवाओं के हित के प्रति गंभीर है, तो बिना किसी राजनीतिक दबाव के CBI जांच की अनुशंसा करनी चाहिए।

RKDF
advertisement

युवाओं के अधिकार से समझौता नहीं’

शशांक राज ने कहा कि झारखंडी युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया गया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो आने वाले समय में झारखंड के युवा लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर जवाब देंगे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।