Sarveshwari Samooh distributed 250 saplings in Koinjara, Gumla, and raised awareness among villagers about environmental conservation.

गुमला के कोइन्जारा में सर्वेश्वरी समूह ने बांटे 250 पौधे, ग्रामीणों को किया पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक

Share
Link copied
Sarveshwari Samooh distributed 250 saplings in Koinjara, Gumla, and raised awareness among villagers about environmental conservation.
Sarveshwari Samooh distributed 250 saplings in Koinjara, Gumla, and raised awareness among villagers about environmental conservation.

गुमला: श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा राँची की ओर से रविवार को गुमला जिले के ग्राम कोइन्जारा, पंचायत ढिड़ौली में “सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान-2026” के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच आम, अमरूद, महोगनी, आंवला और जामुन सहित करीब 250 पौधों का वितरण किया गया।

Deoghar
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय ग्राम देवी मंदिर एवं हनुमान मंदिर में आरती-पूजन और दीपदान के साथ हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर की साफ-सफाई के लिए झाड़ू भी उपलब्ध कराया गया।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

इसके बाद ग्रामीणों के बीच लघु गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने समूह के कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही पेड़ों की लगातार घटती संख्या से पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। लोगों से पौधों को लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की अपील की गई।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

गोष्ठी के बाद ग्रामीणों के बीच लगभग 250 फलदार एवं उपयोगी पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री विभूति शंकर सहाय का विशेष सहयोग रहा।

Kashmir vastaralay
Advertisment

कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा राँची के राधेश्याम सिंह, आनंद सिंह, अरुण सिंह, राधा मोहन मिश्रा और नवल किशोर सिंह सहित करीब 30 श्रद्धालु-सदस्य शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक पौधारोपण को प्रोत्साहित करना रहा।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।