बरकठ्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने गरीब और असहाय लोगों के बीच बांटा कम्बल.

Share
Link copied

हजारीबाग, कुंदन लाल.

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के टीझरिया प्रखण्ड के पंचायत भवन झरपो में बरकठ्ठा विधानसभा झेत्र के विधायक अमित कुमार यादव ने गरीब और असहाय लोगों के बीच शुक्रवार को कम्बल का वितरण किया। प्रखण्ड के द्वारा सभी पंचायत में कम्बल का वितरण किया जाना है, उसी के क्रम में झरपो पंचायत के 120 लोगों के बीच बरकट्ठा विधानसभा झेत्र के विधायक अमित कुमार यादव के द्वारा कम्बल बाँटा। इस अवसर पर टाटीझरिया के सीओ विजय कुमार एवं अन्य कई ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

कम्बल वितरण के बाद लोगों को बरकठ्ठा विधानसभा झेत्र के विधायक श्री यादव ने समस्या सुना तथा वहाँ उपस्थित स्थानीय प्रशासन को जल्द समस्या का निदान करने को कहा। विधायक श्री यादव ने कहा,कि ठण्ड को देखते जल्द से जल्द सभी पंचायतों में कम्बल का वितरण करें। लोगों ने आधार कार्ड का कैम्प लगाने का आग्रह विधायक श्री यादव से किया। जिसे विधायक श्री यादव ने जल्द लगवाने का स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया। इस अवसर पर बीपीओ राजमोहन वर्मा, बद्री भुईयाँ, मुकेश कुमार, उमेश ठाकुर, रितेश कुमार, सुमन कुमार, सुकेश कुमार, दिलीप कुमार समेत कई ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow