20201213 165450

वाहन चेकिंग के दौरान 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद.

चतरा, संजय.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चतरा : राजपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय महुआ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक 407 वाहन से दो क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया। मौके से वाहन में सवार चालक और तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। एसपी ऋषव कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार की नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया।

सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर चतरा के रास्ते बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाई की गई। छापेमारी के क्रम में उजला रंग का बिहार नम्बर की 407 वाहन आते दिखाई दिया। पुलिस के पीछा करने पर वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया। वाहन की जांच की गई तो सर्च में पता चला कि वाहन के तल में अलग से एक चेम्बर बना हुआ है। जब चेम्बर को खोला गया तो उसमें छिपाकर रखा गया गांजा का 52 पैकेट बरामद हुआ।

बरामद गांजा का मूल्य करीब दस लाख रु बताई गई है। उन्होंने बताया कि वाहन पर दर्ज नम्बर की जांच में पता चला है कि वाहन मालिक का नाम रिंकी देवी पति मुकेश कुमार है,जो बिहार के पटना जिला के आसपास का रहनेवाला है। छापामारी दल में एसडीपीओ अविनाश कुमार के अलावे राजपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह, राजपुर थाना एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share via
Share via