26 students from IIM Ranchi undertook an educational visit to the Simdega Heritage Museum.

आईआईएम रांची के 26 विद्यार्थियों ने किया सिमडेगा हेरिटेज म्यूजियम का शैक्षणिक भ्रमण

Share
Link copied
26 students from IIM Ranchi undertook an educational visit to the Simdega Heritage Museum.
26 students from IIM Ranchi undertook an educational visit to the Simdega Heritage Museum.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा की सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय जीवनशैली और ग्रामीण आजीविका को करीब से समझने के उद्देश्य से शनिवार को आईआईएम रांची के 26 छात्र-छात्राओं ने सिमडेगा हेरिटेज सह म्यूजियम का शैक्षणिक भ्रमण किया। दल का नेतृत्व फैसिलिटेटर विकास पाठे और जॉर्ज जोसफ ने किया। इस दौरान जेएसएलपीएस के बीपीओ-ईपी मुकेश पांडे भी मौजूद रहे।

Kashmir
advertisement

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने म्यूजियम में संरक्षित स्थानीय संस्कृति, जनजातीय परंपराओं, पुराने उपकरणों, फर्नीचर और दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक वस्तुओं का अवलोकन किया। म्यूजियम में करीब 100 वर्षों के इतिहास से जुड़ी वस्तुओं के साथ-साथ द्वितीय विश्व युद्ध के दौर की ऐतिहासिक सामग्री भी प्रदर्शित की गई है।

म्यूजियम का संचालन करने वाली समूह की दीदियों ने विद्यार्थियों को स्थानीय धरोहरों के महत्व, कला एवं हस्तशिल्प, पारंपरिक खान-पान और कृषि आधारित जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने म्यूजियम के संचालन में महिलाओं की भूमिका, नेतृत्व क्षमता और इससे जुड़ी आजीविका के अवसरों को भी समझा। आईआईएम रांची के विद्यार्थियों ने पलाश दीदी कैफे का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने स्थानीय उत्पादों को व्यवसाय से जोड़ने और ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार एवं आय के अवसर उपलब्ध कराने की कार्यप्रणाली को समझा।

RKDF
advertisement

विद्यार्थियों ने हेरिटेज म्यूजियम और पलाश दीदी कैफे की पहल को सांस्कृतिक संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण उद्यमिता का प्रभावी मॉडल बताया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने स्थानीय विरासत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को करीब से जानने का अवसर प्राप्त किया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।