JPSC-JSSC Exam Irregularities: BJP Submits Memorandum to Chief Secretary

JPSC-JSSC परीक्षा धांधली: BJPने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, CBI जांच और छात्रों पर दर्ज FIR रद्द करने की मांग

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन पहुंचकर राज्य के मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। BJP नेताओं ने परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने और आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज प्राथमिकियों को तुरंत वापस लेने की पुरजोर मांग की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्ञापन की प्रमुख मांगें

छात्रों पर दर्ज सभी FIR तुरंत रद्द हों: ज्ञापन में कहा गया कि परीक्षाओं में व्यापक स्तर पर हुई धांधली के खिलाफ राज्य के युवाओं ने करीब एक महीने तक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया था। सरकार द्वारा छात्रों की आवाज दबाने के लिए विभिन्न थानों में दर्ज कराए गए मुकदमों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। पार्टी ने इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय के छात्र आंदोलनों से जुड़े दिशा-निर्देशों का भी हवाला दिया।

RKDF
advertisement

धांधली की हो CBI जांच

कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के कारण रद्द या स्थगित की गई JPSC और JSSC की सभी परीक्षाओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच के लिए CBI की अनुशंसा की जाए, ताकि युवाओं के साथ न्याय हो सके और असली दोषियों को सामने लाया जा सके।

आयोग के सदस्यों व अधिकारियों पर कार्रवाई

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि आयोग के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद मामले में समान रूप से संलिप्त अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी की जाए। साथ ही, जिन वरिष्ठ अधिकारियों के अधीन काम करने वाले कनिष्ठ कर्मचारियों की धांधली के आरोप में गिरफ्तारी हुई है, उन अधिकारियों की भूमिका की जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

JPSC-JSSC Exam Irregularities: BJP Submits Memorandum to Chief Secretary

  राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि राज्य सरकार झारखंड के युवाओं के भविष्य से जुड़ी इन मांगों को अविलंब पूरा नहीं करती है, तो पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी।

प्रतिनिधिमंडल में ये वरिष्ठ नेता रहे शामिल

मुख्य सचिव से मुलाकात करने पहुंचे भाजपा प्रतिनिधिमंडल में राज्य के कई प्रमुख चेहरा शामिल रहे
सदन एवं संगठन नेतृत्व: प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा।

सांसद व प्रदेश पदाधिकारी: पलामू सांसद बी.डी. राम, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही और प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी।

विधायक : पूर्व मंत्री सीपी सिंह, मंजू देवी, डॉ. शशि भूषण मेहता, आलोक चौरसिया, रोशन लाल चौधरी, सत्येंद्र नाथ तिवारी, डॉ. नीरा यादव, नागेंद्र महतो और राज सिन्हा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now