Students' agitation regarding reforms in the JPSC-JSSC examination system continues; talks with the government to be held again today.

JPSC-JSSC परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी, आज फिर सरकार से होगी वार्ता

Share
Link copied
Students' agitation regarding reforms in the JPSC-JSSC examination system continues; talks with the government to be held again today.
Students’ agitation regarding reforms in the JPSC-JSSC examination system continues; talks with the government to be held again today.

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC की परीक्षा प्रणाली में सुधार, पारदर्शिता और कथित अनियमितताओं की जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। रविवार को आंदोलन का 16वां दिन है। आंदोलनकारी छात्रों और राज्य सरकार के बीच आज एक बार फिर बातचीत होने वाली है। इससे पहले शनिवार को छात्रों के प्रतिनिधिमंडल और सरकार की वार्ता समिति के बीच दूसरे दौर की बातचीत हुई थी, लेकिन किसी मांग पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी थी।

Deoghar
Advertisement

सरकार की ओर से गठित वार्ता समिति के एक सदस्य के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ फिर बातचीत होगी। छात्रों की सभी प्रमुख मांगों की जानकारी वार्ता समिति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दे चुकी है। माना जा रहा है कि रविवार की वार्ता के बाद सरकार की ओर से आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जा सकता है।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

14वीं JPSC परीक्षा की जांच CBI से कराने की मांग

आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांग झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। छात्रों का आरोप है कि 14वीं JPSC परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच केवल CID से कराने से उन्हें संतुष्टि नहीं है। छात्रों की मांग है कि मामले की जांच CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से भी कराई जाए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच हो सके। छात्रों का कहना है कि उन्हें केवल CID जांच पर भरोसा नहीं है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की मांग

आंदोलनकारी छात्र मामले की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की भी मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि परीक्षा में अनियमितता से जुड़े मामलों का जल्द निस्तारण होना चाहिए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनवाई पूरी कर दोषियों पर कार्रवाई की जा सके और अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।

Kashmir vastaralay
Advertisment

TDPL की परीक्षाएं रद्द करने की मांग

छात्रों की एक अन्य प्रमुख मांग TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने की है। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों के बीच इन परीक्षाओं को रद्द कर पारदर्शी तरीके से आगे की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

RKDF
advertisement

छात्रों और सरकार के बीच लगातार हो रही वार्ता के बावजूद अब तक किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में रविवार को होने वाली वार्ता को आंदोलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। छात्रों को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक और ठोस निर्णय लेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।