youth-caught-trying-steal-diesel-desi

डीजल चोरी की कोशिश में युवक पकड़ा, बैग से देसी कट्टा-चापड़ और पाना बरामद

Share
Link copied

नोवामुंडी। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में ट्रक से कथित तौर पर डीजल चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना मुर्गा महादेव स्थित काठामाटी गेट के सामने मंगलवार रात की बताई जा रही है। युवक की तलाशी के दौरान उसके बैग से देसी कट्टा, चापड़ और पाना बरामद होने की बात सामने आई है। उसके पास से एक बाइक और डीजल रखने के लिए गैलन भी मिला।

Advertisem
Advertisment

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात काठामाटी गेट के सामने एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान एक युवक कथित रूप से ट्रक से डीजल निकालने का प्रयास कर रहा था। आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ने पर उन्होंने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक के पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसमें देसी कट्टा, चापड़ और पाना मिला। इसके अलावा उसके पास मौजूद बाइक और डीजल निकालने के लिए रखे गए गैलन को भी कब्जे में लिया गया।

Advertisment
Advertisment

हथियार और औजार मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। हालांकि युवक के पास हथियार रखने की वास्तविक वजह क्या थी और उसका डीजल चोरी के अलावा कोई अन्य उद्देश्य था या नहीं, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद युवक को रातभर निगरानी में रखा गया और बुधवार सुबह प्रशासन के हवाले किए जाने की जानकारी है। बरामद हथियार, चापड़, पाना, गैलन और बाइक को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस अब युवक से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह अकेले आया था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे। साथ ही उसके पास से बरामद हथियारों के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस की पूछताछ और आगे की कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।