three-new-judges-jharkhand-high-court

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश, मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

Share
Link copied

रांची। झारखंड हाईकोर्ट को बुधवार को तीन नए न्यायाधीश मिले। मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक ने तीनों नवनियुक्त न्यायाधीशों को बारी-बारी से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Advertisment
Advertisment

शपथ ग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीशों के अलावा अधिवक्ता, न्यायिक पदाधिकारी, नवनियुक्त न्यायाधीशों के परिजन और रिश्तेदार मौजूद रहे।

Advertisem
Advertisment

गौरतलब है कि हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनने से पहले तीनों न्यायिक अधिकारी अलग-अलग जिलों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। अब उनकी नियुक्ति के बाद झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
आकाश सिंह

आकाश सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

आकाश सिंह - पिछले करीब 18 वर्षों से राजनीतिक और क्राइम बीट पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इस दौरान जमीनी रिपोर्टिंग, चुनाव कवरेज, प्रशासनिक मुद्दों और संवेदनशील मामलों पर गहराई से काम किया है। साथ ही, पिछले लगभग 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अनुभव रखते हैं, जहां न्यूज स्क्रिप्ट लेखन, वीडियो कंटेंट निर्माण, वॉइसओवर और सोशल मीडिया के लिए प्रभावी कंटेंट तैयार किया है