झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 16
रांची। झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा के आधार पर तीन वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की है।
नियुक्त किए गए न्यायिक अधिकारियों में मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा शामिल हैं।
मनोज प्रसाद वर्तमान में गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। वहीं अखिल कुमार साहिबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं। राम शर्मा डालटनगंज (पलामू) के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

तीनों अधिकारियों को न्यायिक सेवा के अनुभव के आधार पर झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में इन तीनों अधिकारियों के नाम हाईकोर्ट में नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को भेजे थे। कॉलेजियम की अनुशंसा को मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी।
अब तीनों नवनियुक्त न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण के बाद वे झारखंड हाईकोर्ट में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

25 स्वीकृत पदों में अब 16 न्यायाधीश
तीनों नियुक्तियों के बाद झारखंड हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 16 हो जाएगी। हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 25 स्वीकृत पद हैं। इस तरह नियुक्तियों के बाद 9 पद रिक्त रहेंगे।

नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से हाईकोर्ट की न्यायिक क्षमता बढ़ेगी। इससे लंबित मामलों की सुनवाई के लिए अतिरिक्त न्यायिक पीठ उपलब्ध होने की संभावना है और मामलों के निस्तारण की गति पर भी असर पड़ सकता है।

नई दिल्ली में ‘विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण’ सम्मेलन में झारखंड के वित्त मंत्री ने रखीं राज्य के हितों से जुड़ी मांगें
नई दिल्ली: भारत मंडपम, नई दिल्ली में 18 और 19 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन ‘विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण’…

सरायकेला खेलते-खेलते गले में फंसी प्लास्टिक की रस्सी, मासूम की मौत से परिवार में मचा कोहराम
सरायकेला के धर्मशाला रोड स्थित एक परिवार पर शनिवार को उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब घर के पीछे खेल…


















