Father accused of raping minor daughter in Koderma.

कोडरमा में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पिता के खिलाफ प्राथमिकी; पुलिस जांच में जुटी

कोडरमा। जिले के सदर थाना क्षेत्र के लोकाई गांव में एक पिता पर अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिकायत मिलने के बाद कोडरमा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

RKDF
advertisement

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान पीड़िता और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। साथ ही मामले में उपलब्ध साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।

नाबालिग पीड़िता की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now