Rain expected across Jharkhand, including Ranchi, today; alert issued for thunderstorms and strong winds.

रांची समेत पूरे झारखंड में आज बारिश के आसार, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर अलर्ट

Rain expected across Jharkhand, including Ranchi, today; alert issued for thunderstorms and strong winds.
Rain expected across Jharkhand, including Ranchi, today; alert issued for thunderstorms and strong winds.

रांची: झारखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार, 5 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। रांची में भी दिनभर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग ने आज झारखंड में गरज-चमक और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों तक भी राज्य में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। 9 सितंबर को राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

RKDF
advertisement

रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से बादलों से ढका रह सकता है और बीच-बीच में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह भी दी गई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now