झारखंड SIR: अब तक 3.19 लाख से अधिक फॉर्म-6 आवेदन, 14 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

झारखंड SIR: अब तक 3.19 लाख से अधिक फॉर्म-6 आवेदन, 14 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

Jharkhand: Over 3.19 lakh Form-6 applications received so far; window for claims and objections open until September 14.
Jharkhand: Over 3.19 lakh Form-6 applications received so far; window for claims and objections open until September 14.

रांची: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 5 सितंबर को जारी बुलेटिन के अनुसार, 3 सितंबर तक फॉर्म-6 के माध्यम से कुल 3,19,457 आवेदन प्राप्त हो चुके थे। वहीं, 4 सितंबर को अकेले फॉर्म-6 के 22,120 आवेदन प्राप्त हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फॉर्म-6A के माध्यम से अब तक 66 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 4 सितंबर को 4 नए आवेदन आए। इसी तरह फॉर्म-7 के माध्यम से कुल 2,214 आवेदन/आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिसमें 4 सितंबर को 87 आवेदन शामिल हैं। वहीं, फॉर्म-8 के माध्यम से अब तक 2,06,499 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 4 सितंबर को फॉर्म-8 के 12,357 आवेदन मिले।

RKDF
advertisement

निर्वाचन विभाग के अनुसार SIR के तहत दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रक्रिया पूरी कर 19 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची (Final Roll) का प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर मतदाता सूची से संबंधित दावे, आपत्तियां अथवा आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन कर प्रक्रिया में भाग लें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now