Theft of power cables in Sukhdevnagar solved; two accused arrested.

सुखदेवनगर में बिजली तार चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Theft of power cables in Sukhdevnagar solved; two accused arrested.
Theft of power cables in Sukhdevnagar solved; two accused arrested.

रांची: सुखदेवनगर थाना पुलिस ने बिजली के तार और अन्य सामान चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 की रात शिवपुरी कॉलोनी स्थित आवास संख्या 7/11 का ताला तोड़कर घर से दो बंडल बिजली का तार, 03 सीलिंग पंखा, 07 ट्यूब लाइट, 10 बल्ब और 05 बोर्ड चोरी कर लिए गए थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

इस संबंध में 3 सितंबर को सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 303/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने राहुल कुमार सिन्हा उर्फ रवाजा (लगभग 23 वर्ष) और गोलू कुमार निसाद (लगभग 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों शिवपुरी रातू रोड, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया है। बरामद सामान में 03 पुराने सीलिंग पंखे, करीब एक किलो जला हुआ कॉपर तार, एक टूटा बोर्ड स्विच कवर और सीलिंग पंखे का 6 पीस डैना शामिल है।

RKDF
advertisement

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार सिन्हा उर्फ रवाजा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। उनके अनुसार, चोरी का बल्ब और ट्यूब लाइट लेकर भागने के दौरान टूट गए थे, जिन्हें फेंक दिया गया, जबकि दो बंडल तार को जलाकर उसके अंदर का कॉपर वायर निकाल लिया गया था। कार्रवाई में सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा समेत पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now