Municipal Commissioner inspects government land and Kalyanpur pond; orders removal of encroachments.

सरकारी भूमि और कल्याणपुर तालाब का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Municipal Commissioner inspects government land and Kalyanpur pond; orders removal of encroachments.
Municipal Commissioner inspects government land and Kalyanpur pond; orders removal of encroachments.

रांची: सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और शहर के जलाशयों के संरक्षण को लेकर रांची नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड संख्या-47 में नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप स्थित 72 डिसमिल केशरी हिंद भूमि और वार्ड संख्या-51 के हटिया स्थित कल्याणपुर तालाब का जायजा लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
advertisement

नामकुम में खाता संख्या-132, प्लॉट संख्या-90 की केशरी हिंद भूमि के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र की जरूरत के अनुसार इस भूमि पर जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं की संभावनाओं का आकलन कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

नगर आयुक्त ने भूमि पर वर्तमान में रह रहे परिवारों को नियमानुसार आवास योजना से जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया, ताकि अतिक्रमण हटाने के साथ प्रभावित परिवारों को उचित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Kashmir
advertisement

इसके बाद नगर आयुक्त ने हटिया स्थित कल्याणपुर तालाब, जिसका क्षेत्रफल करीब 2 एकड़ 82 डिसमिल है, का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। तालाब के आसपास प्रथम दृष्टया पाए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार हटाने तथा तालाब की भूमि की सुरक्षा के लिए बाउंड्री निर्माण की योजना तैयार करने को भी कहा गया।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दोनों स्थलों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी भूमि का उपयोग जनहित में हो और जलाशयों को संरक्षित एवं विकसित कर नागरिकों के लिए उपयोगी बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, नगर प्रबंधक सहित निगम के अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now