लोहरदगा रोड स्थित कुम्हार ढलान में घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुमला में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Gang of burglars busted in Gumla; five arrested.
Gang of burglars busted in Gumla; five arrested.

निर्मल सिंह 

गुमला: शहर के लोहरदगा रोड स्थित कुम्हार ढलान में घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Advertisment
Advertisment

इस संबंध में कुम्हार ढलान निवासी नेहा केरकेट्टा ने 10 सितंबर को गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 8 सितंबर को उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नकद रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया था। चोरी गए सामान में सोने की तीन जोड़ी कानबाली, मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड़ी पायल और चेन, 10 हजार रुपये नकद, घड़ी और मोबाइल शामिल थे।

Advertisment
Advertisment

मामले में गुमला थाना कांड संख्या 343/26, दिनांक 10 सितंबर 2026 के तहत धारा 305(a)/331(3) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी व अन्य माध्यमों से मिले सुराग के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Advertisment
Advertisment

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खड़ियापाड़ा निवासी अंबर टोप्पो उर्फ पटर (19), लातेहार निवासी रोबर्ट तिर्की (25), वर्तमान पता पुग्गू प्रतापपुर, चिरोटांड़ निवासी विवेक सुभाष (18), वर्तमान पता डुमरटोली, सिसई रोड गांधी नगर निवासी चंदन वर्मा (39) और आजाद बस्ती निवासी मो. नदीम अंसारी (35) के रूप में हुई है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया है। पूछताछ और अनुसंधान के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

RKDF
advertisement

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।